- Hindi News
- पार्टी में नहीं रहेगी कोई गुटबाजी : बराला
पार्टी में नहीं रहेगी कोई गुटबाजी : बराला
शनिवारको शहर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का अभिनंदन समारोह था। बराला और जिला के प्रमुख भाजपा नेता कार्यकर्ता सम्मेलन में भीड़ देखकर गदगद थे। मंच पर जिला भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पूरे समारोह में करीब 35-40 मिनट तक गले में हार-मालाएं डाल कर सम्मानित करते रहे।
शुरूआत में लगातार 23 मिनट तक कार्यकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को हार पहनाकर सम्मानित करते रहे। सम्मानित करने वालों की सूची इस कदर लंबी थी कि पांच बार बराला को हार गले से उतारकर टेबल पर रखने पड़े। जैसे ही बराला फूलों के हार टेबल पर रखते तो पीछे खड़े कार्यकर्ता उन्हीं हारों को पीछे ले जाते और जब प्रदेशाध्यक्ष को सम्मानित करना होता तो अभिनंदन कर्ता को सौंप देते। प्रदेशाध्यक्ष को सम्मानित करने के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता मंच पर आना चाहता था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शनिवार को सिरसा में अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकार वार्ता से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रत्येक नए पुराने कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान में पूरा योगदान दे तथा तालमेल करके पार्टी को आगे बढ़ाएं ,तालमेल से ही संगठन मजबूत होगा। संगठन मजबूत होने से एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा का नारा सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून को राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया है। पीएम के इस प्रस्ताव को विश्व के 177 देशों ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा और तेज गति से विकास का हरियाणा बनाना है। भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए एक एक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करने में सहयोग दे तथा समाज, प्रदेश देश के उत्थान के लिए अपना पूरा योगदान दे।
वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चौपड़ा ने कहा कि भाजपा संस्कारों विचारों का परिवार है, भाई भतीजा वाद का परिवार नहीं है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणेशी लाल, जगदीश चोपड़ा, जिला प्रभारी श्री निवास गोयल, जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता, अरुण बैनीवाल, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, सुनीता सेतिया, राहुल सेतिया, पवन बैनीवाल, शीशपाल कंबोज, देव कुमार शर्मा, राजेन्द्र देशुजोधा, पूर्व विधायक मनीराम केह