पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को राशन कार्ड पर मिल रही है यूरिया खाद

किसानों को राशन कार्ड पर मिल रही है यूरिया खाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशनकार्ड द्वारा किसानों को राशन तो मिलता नहीं। मगर यूरिया खाद किसानों को राशन कार्ड पर मिल रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जारी राशन कार्ड पर केवल राशन ही या जा सकता है। जनता भवन रोड स्थित दि सिरसा को ऑपरेटिव मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी केंद्र में किसानों को यूरिया खाद राशन कार्ड पर मिल रही। बता दें कि जिलेभर में यूरिया खाद की कमी चल रही है। जिले में गेहूं की 2 लाख 90 हजार हैक्टेयर पर गेहूं की बिजाई की गई है। इस समय गेहूं की फसल में यूरिया खाद डालना बहुत जरूरी है। जबकि किसानों को खाद के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।

एकराशन कार्ड पर मिलते हैं 5 बैग

सोसायटीकेंद्र में किसान यूरिया खाद किसानों को राशन कार्ड पर दी जा रही। केंद्र में एक राशन कार्ड पर 5 यूरिया खाद के बैग दिए जा रहे हैं। इससे बड़े किसानों को ज्यादा खाद लेने में दिक्कतें रही है। खाद नहीं मिलने से किसानों की गेहूं फसल खराब भी हो रही है।

गांवमें नहीं है खाद

गांवमें सरकारी समिति केंद्र में यूरिया खाद किसानों को नहीं मिल रही है। जिसके कारण सुबह से किसान सिरसा सोसायटी केंद्र से यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की दिनभर भीड़ होती है। इससे किसानों में खाद लेने के लिए अधिकारियों से बहस भी हो जाती है। जिसको लेकर किसानों को पुलिस देखरेख में खाद वितरित की जाती है।

किसानबोले, गलत तरीके से बांट रहे हैं खाद

गांवचक्का निवासी किसान रघुवीर सिंह, गांव खेड़ी निवासी हरदत सिंह ने कहा कि किसानों को यूरिया खाद आवश्यकता अनुसार मिलनी चाहिए। जिस किसानों को 50 बैग की आवश्यकता है। जबकि एक राशन कार्ड पर केवल 5 बैग ही दिए जा रहे हैं। जो विभाग गलत कर रहा है।

पहचान के लिए इस्तेमाल किया जा रहा

कृषि उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने कहा कि राशन कार्ड केवल पहचान के लिए प्रयोग किया जा रहा है। ताकि किसानों को सही तरीके से जरूरत के हिसाब से खाद वितरित की जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

दिक्क्त

यूरिया खाद लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े किसान राशन कार्ड दिखाते हुए।