पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूलकां में पुलिस बल ने छुड़वाई सौ एकड़ भूमि

फूलकां में पुलिस बल ने छुड़वाई सौ एकड़ भूमि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवफूलकां में गोशाला कमेटी द्वारा करीब 100 एकड़ भूमि पर की गई काश्त पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल को साथ लेकर ट्रैक्टर चलवा दिया। लंबे समय से विवाद का कारण बनी इस भूमि को प्रशासन ने शनिवार को कब्जा मुक्त करवाकर पट्टाधारकों को कब्जा दिलवाया।

हालांकि गोशाला प्रबंधन सैकड़ों ग्रामीणों ने एक बार तो इसका विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल के चलते उनकी एक चली और पुलिस ने पट्टाधारकों को बुलाकर गोशाला द्वारा काश्त की गई करीब सैकड़ों एकड़ भूमि पर ट्रैक्टर चलवा दिया। इस मौके पर एसडीएम परमजीत सिंह चहल, डीएसपी धर्मबीर, तहसीलदार संजय बिश्नोई, डीआरओ, बीडीपीओ चौपटा महेंद्र सिंह न्यौल सहित अनेक अधिकारी सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।

यहथा मामला

गांवफूलकां में करीब सौ एकड़ भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चला रहा है। इस भूमि का मामला हाईकोर्ट में अभी विचाराधीन है। भूमि को लेकर पूर्व में काफी तनातनी हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व में भी इस भूमि की पंचायत द्वारा दो बार बोली करवाई जा चुकी है। जो बाद में रद्द की दी गई। अब तीसरी बार दो दिसंबर को पंचायत भवन में सौ एकड़ भूमि की बोली करवाई गई और प्रशासन ने पंचायत को जमीन का कब्जा पट्टेदारों को दिलाने का आदेश दिया। कब्जा छुड़वाने को लेकर गांव में काफी कशमकश का माहौल था। पंचायत पट्टेदारों ने स्थिति को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा मुहैया करवा कब्जा दिलाने की बात कही।

जिसपर सुबह ही प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। सबसे प्रथम एसडीएम परमजीत सिंह ने गोशाला में जाकर ग्रामीणों से बातचीत की और इस कार्रवाई में सहयोग देने की बात कही। हालांकि इस दौरान एक बार माहौल गरमा गया, लेकिन उसके बाद समझाने पर ग्रामीण गोशाला प्रबंधन के सदस्य मान गए। उसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को कब्जाधारक पार्टी द्वारा बातचीत कर कोई बीच का रास्ता निकालने की बात कही। जिसपर एसडीएम डीएसपी विपक्षी पार्टी से बातचीत के लिए चले गए। वहां एक बार तो वहां भी मामला गर्मा गया और एसडीएम की कब्जाधारकों से बहस भी हुई। उसके बाद प्रशासन के आदेश पर पट्टेधारकों ने चार ट्रैक्टर लाकर गोशाला द्वारा काश्त की गई करीब सौ एकड़ भूमि को समतल कर दिया।

सिरसा। गांव फूलकां में विवावदास्पद भूमि की बोली के बाद शनिवार को मुस्तैद पुलिसकर्मी।

इस पूरे मामले में गो