पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भादरा पार्क में हवस का शिकार होते होते बची मासूम

भादरा पार्क में हवस का शिकार होते-होते बची मासूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरसे भादरा जोहड़ पार्क में खेलने गई एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को एक 15 वर्षीय लड़के ने अकेली पाकर अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। जब बच्ची जोर से रोने लगी तो लोगों ने उसको देख लिया। जब तक लोग आरोपी को पकड़ पाते। वह मौका देखकर वहां से फरार हो गया। लोगों ने बच्ची को रोते हुए उसके घर पहुंचाया और परिजनों को सारी बात बताई। उन्होंने तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना कीर्तिनगर पुलिस चौकी में दी और बच्ची को संभाला। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

येहै मामला

दुष्कर्मका शिकार होते होते बची पीड़ित पांच वर्षीय बच्ची का परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। पिछले कई सालों से यह परिवार भादरा जोहड़ पार्क के पास ही मकान बनाकर रह रहा है। परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की शाम को इस परिवार की पांच साल की मासूम बेटी अपने घरवालों को पार्क में खेलने के लिए कह कर गई थी। शाम करीब सात बजे वह अन्य बच्चों के साथ पार्क में खेल रही थी।

दर्ज हुआ केस

एएसआई कमलेश ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई थी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पकड़ लिया है।

आरोपी पक्ष ने बच्ची को बचाने वाले राहगीर को पीटा

जिस राहगीर ने बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी को देखा था। उसे आरोपी पक्ष के लोगों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोपी पक्ष के लोगों का कहना था कि उनके लड़के की झूठी बदनामी की गई है। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। तब जाकर लोगों ने उसको छोड़ा