पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूपावास के किसान ने खाया जहर, मौत

रूपावास के किसान ने खाया जहर, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | गांवरूपावास में मानिसक रूप से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने वाले किसान की शुक्रवार रात को मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है। गांव रूपावास निवासी 48 वर्षीय जगदीश खेतीबाड़ी करता था। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते 16 नवंबर को उसने खेत में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अब तक उसका इलाज वहां चल रहा था। शुक्रवार की शाम उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया।