- Hindi News
- योग भारत की प्राचीन एवं श्रेष्ठ विद्या : रघुबीर
योग भारत की प्राचीन एवं श्रेष्ठ विद्या : रघुबीर
सिरसा | अखिलभारतीय श्रीराम मुलख दयाल योग प्रचार समिति के प्रधान योगाचार्य रघुबीर महाराज ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को योग दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत किया है। रघुबीर महाराज ने कहा कि इस फैसले से निश्चित तौर पर योग का महत्व बढ़ा है। योग भारत की प्राचीन एवं श्रेष्ठ विद्या है। इस फैसले से विश्व में भारत का कद भी ऊंचा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 देशों में से 177 देशों ने इसका समर्थन किया है। इससे सिद्ध होता है कि आज के बीमार एवं अशांत समाज में भी समूचा विश्व योग का पक्षधर है और इसके महत्व से भली-भांति अवगत है। योग केवल शरीर को स्वस्थ निरोग बनाता है अपितु यह मानसिक शांति का भी रामबाण उपाय है।