- Hindi News
- छात्रों ने शहीदों की शहादत पर कोरियोग्राफी मंचित की
छात्रों ने शहीदों की शहादत पर कोरियोग्राफी मंचित की
गांवशेखूपुरिया स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में शनिवार को शहीद यादगार समिति, शहीद करतार सिंह सराभा तथा कामा गाटा मारू जहाज के शूरवीरों की शहादत की 100वीं वर्ष गांठ पर सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में नाटककार प्रो. अजमेर सिंह औलख के पंजाबी नाटक बेगाने बोहड दी छां, आपण-आपणा हिस्सा, अवेलसे युद्धां दी नायिका का मंचन किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने शहीदों पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की।
सांस्कृ़तिक मेले का शुभारंभ सीडीएलयू के रजिस्ट्रार डॉ. मनोज सिवाज अध्यक्षता सरपंच शकुंतला देवी, बीईओ पवन सुथार, मुख्याध्यापिका कुसुम लता ने किया। मुख्य वक्ता प्रो.प्रमोद गौरी ने शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर नत्थूराम, हंसराज, अनिल जांगड़ा, राजकुमार शेखूपुरिया, रोहतास, अमीलाल जांगड़ा, सुखवीर सिंवर मौजूद थे।
सिरसा। गांव शेखुपूरिया में आयोजित सांस्कृतिक मेले में नाटक मंचन का दृश्य।