पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक मुद्दों पर अाधारित फिल्म में नजर अाएंगे संत राम रहीम

सामाजिक मुद्दों पर अाधारित फिल्म में नजर अाएंगे संत राम रहीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेरासच्चा सौदा प्रमुख अब जल्द ही सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म में हीरो की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का नाम एमएसजी, ट्रूयू वंडर रिवॉल्युशनरी है। ढाई घंटे की यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी और दक्षिण की भाषाओं में रिलीज होगी। देश के साथ-साथ विदेशों में भी यह फिल्म रिलीज की जाएगी। फिल्म जनवरी में रिलीज हो सकती हैं और तत्पश्चात फिल्म के दो अन्य सीक्वल भी आएंगे। डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा ने रविवार को डेरे में फिल्म के प्रमोशन अवसर पर नाम की घोषणा की। डेरा प्रमुख ने बताया कि एक्शन, थ्रिलर और रोमांच से भरपूर इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य सोशल वेलफेयर एक्टीविटी को बढ़ावा देना है। नौजवानों को शराब, नशा अन्य बुराइयां छोड़ने के लिए प्रेरित करना और उन्हें नेकी-भलाई के कार्यों में आगे लाना है। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने कहा कि फिल्म के रिलीज होने के बाद जो भी लाभ होगा उससे थैलीसिमिया तथा एड्स जैसे असाध्य रोग को जड़ से खत्म करने के लिए रिसर्च पर खर्च होगा। फिल्म निर्माण के विचार के बारे में डेरा प्रमुख ने कहा कि वर्तमान में समाज में जो गाने फिल्में रही है उनमें अश्लीलता का पुट बहुत ज्यादा है। ये समाज में गंदगी फैलाने का काम कर रही है। गंदगी को कंट्रोल करने और भटकती युवा पीढ़ी को पथ पर लाने के लिए इस फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म में अपने किरदार के बारे में जिक्र करते हुए डेरा प्रमुख ने बताया कि फिल्म में उनका मुख्य किरदार है। फिल्म में उनकी बेटियों के रोल में तीन हिरोइन है। जिनमें एक यूक्रेन तथा दो भारत से है। इस फिल्म में वेश्यावृत्ति, नशा, अंगहीन, लाचार, गरीब की सहायता के लिए फूड बैंक की स्थापना करने सहित विभिन्न मुद्दों पर सीन फिल्माए गए है। फिल्म का निर्देशन डेरा प्रमुख स्वयं जीतू अरोड़ा और उनकी 60 सदस्यीय टीम कर रही है।

उन्होंने बताया कि उनकी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट भी लगभग तैयार हो चुकी है। एक फिल्म में करीब 80 सीन होते है जिनमें से 55 की स्क्रिप्ट हो चुकी है। फिल्म की स्क्रिप्ट का कार्य वे स्वयं शूटिंग के साथ-साथ कर रहे है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों डेरा सच्चा सौदा में हो रही है।