पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्थन मांगने वाले से लिया जाएगा शपथ पत्र : डेरा प्रमुख

समर्थन मांगने वाले से लिया जाएगा शपथ पत्र : डेरा प्रमुख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनीतिक विंग साध संगत की ही बनाई

^हरचुनाव में डेरे द्वारा अपने श्रद्धालुओं को उम्मीदवार का समर्थन संदेश पर उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि राजनीतिक विंग साध संगत द्वारा ही बनाई गई है। हर ब्लाक की साध संगत अपने क्षेत्र में ईमानदार उम्मीदवार का जिक्र करती है और फिर श्रद्धालुओं द्वारा ही तय किया जाता है कि किसे समर्थन करना है।

भास्कर न्यूज | सिरसा

हरियाणामें लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव। चुनावों की घोषणा होते ही राजनीतिज्ञ धार्मिक स्थानों और डेरों के संतों से आशीर्वाद लेने के लिए निकल पड़ते हैं। चुनावी मौसम में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा और बाबा भूम्मण शाह संगर साधा में राजनेताओं के आने जाने का तांता लगा रहता है। मगर अबकी बार डेरा सच्चा सौदा समर्थन मांगने वाले नेताओं से शपथ पत्र लेगा। रविवार को मीडिया से रू-ब-रू होते ही डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम ने इसकी घोषणा की।

डेरा प्रमुख ने कहा कि चुनावों में विभिन्न राजनीति दलों के नेता डेरे का समर्थन हासिल करने के लिए आते हैं। मगर अबकी बार जो भी नेता आएगा, उससे चुनाव में किए गए वायदों को पूरा करने का शपथ पत्र मांगा जाएगा। डेरा प्रमुख ने बताया कि अगले चुनाव में जब फिर से यदि वह राजनेता उनके पास आएंगे तो साध संगत के बीच उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने कितने वायदे पूरे किए हैं।

मीडिया ने जब डेरा प्रमुख से पूछा कि लोग सबसे ज्यादा राजनेताओं को ही झूठा मानते है, तब उनके शपथ पत्र का महत्व क्या है। इसके जवाब में डेरा प्रमुख ने कहा कि लोगों की राय से वे सहमत हैं। खुद राजनेता भी डेरे में आकर मानते हैं कि वे झूठ बोलते हैं। मगर उनके शपथ पत्र का बाद में साध संगत में खुलासा किया जाएगा।