सीएमके कॉलेज में तारे जमीन पर कार्यक्रम
सीएमकेकालेज के ऑडिटोरियम में हेल्पिंग हैंड संस्था ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए तारे जमीन पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें गेस्ट ऑफ ऑनर कार्तिक साहनी, मुख्य अतिथि मक्खन लाल सिंगला बतौर विशेष अतिथि ब्रिज बाला पहुंचे। कार्तिक यूएसए की स्टेन फोर्ड यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी हैं। वे कई बार प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सामान्य स्कूलों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा दिलवाने के प्रति जागरूकता फैलाना था। मौके पर संस्था प्रधान रमता, कपिल सोनी, मानसी गोयल, स्वाति केडिया, पारूल तनेजा, पदम जैन, वीरभान मेहता, अमीर चावला, महावीर शर्मा, कृष्णा फौगाट उपस्थित थे।