ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा मंगलवार को
सिरसारोड स्थित नामचर्चा घर में मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा की ब्लॉक स्तरीय नाम चर्चा होगी। 15 सदस्यीय कमेटी सदस्य गोबिंद इंसा ने बताया कि नामचर्चा का समय सुबह 8 से 10 बजे तक रखा गया है। मौके पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा से भी पदाधिकारी आएंगे और श्रद्धालुओं को मानवता भलाई कार्यों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।