पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"इनेलो की सरकार आने पर किया जाएगा हलके का विकास\'

\"इनेलो की सरकार आने पर किया जाएगा हलके का विकास\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | रविवारको इनेलो प्रत्याशी मक्खन लाल सिंगला ने यहां गांव बाजेकां में जनसंपर्क अभियान चलाया वह उनके परिवारजनों ने गांधी नगर कालोनी वार्ड न. 25 में सिंगला के लिए घर-घर जाकर वोटों के लिए अपील की। इस समय उनके साथ शहर के सभी इनेलो नेता भी उपस्थित थे। शहर के वार्ड नंबर 25 में सिंगला के छोटे भाई कृष्ण सिंगला के नेतृत्व में आत्म प्रकाश रोहिला, राम लाल फुटेला, प्रहलाद गुर्जर, जगदीश लाल, नरेश गुर्जर एमसी, हरमिंद्र सेठी, गुरभेज सिंह आदि ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगों से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक विकास के मामले में सिरसा पिछड़ता जा रहा है। इसका कारण अब तक यहां से बने नेताओं द्वारा क्षेत्र को नजरअंदाज करना है। इनेलो की सरकार बनते ही क्षेत्र के हर वर्ग में विकास किया जाएगा उधर सिंगला ने अपने लिए गांव बाजेकां में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में टेलेंट की कमी नहीं है मगर उन्हें मौका नहीं दिया जाता इनेलो की सरकार बनते ही ग्रामीण युवाओं को विशेष सहयोग कर, उनके पसंदीदा क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा।