- Hindi News
- प्रभु भक्ति के लिए भी समय निकाले इंसान : सुनीता
प्रभु भक्ति के लिए भी समय निकाले इंसान : सुनीता
सिरसा | ईश्वरभक्ति से मनुष्य को जहां परम आनंद मिलता है वहीं उसे तनावपूर्ण माहौल से भी छुटकारा मिलता है। यह बात भाजपा की सिरसा विधानसभा से प्रत्याशी सुनीता सेतिया ने कही। वे जनता भवन में चल रहे श्रीराधा माधव संकीर्तन मंडल के 35वें धार्मिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया और शहर के लिए मंगल कामना की। सुनीता सेतिया ने कहा कि इंसान को कुछ समय प्रभु भक्ति के लिए भी निकालना चाहिए। वर्तमान में हर आदमी भागदौड़ की जिंदगी जी रहा है और वह प्रभु को भूल बैठा है, इसी कारण कई प्रकार के तनावों ने उसे घेर लिया है।
सिरसा। जनता भवन में धार्मिक कार्यक्रम का शुभांरभ करती भाजपा प्रत्याशी।