बेसहारा गोवंश के लिए अनशन आज से
गोरक्षा दल के 21 सदस्य आज से शुरू करेंगे आमरण अनशन, 10 दिन पहले दी थी जिला प्रशासन को चेतावनी
उधर शनिवार को गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सूर्या दविंद्र सिंह पर वीएलडी डाक्टर की शिकायत पर जाति सूचक अधिनियम हाथापाई का मामला दर्ज होने से दल सदस्य खफा है। इस मुकदमे को डीसी की चाल बताते हुए एसपी से गुहार लगाने गए गोरक्षा दल के सदस्य अजय श्रीवास्तव, अजय बाणा, राजीव खुराना, धीरज, ओमप्रकाश वर्मा, पृथ्वी, दीपक, ठाकुर उदय सिंह, पवन कुमार, मदन, रजनीश, राकेश आदि ने बताया कि इन झूठे मुकदमों से उनका मनोबल नहीं गिरने वाला। प्रशासन के ऐसे हथकंडे आम लोगों में ओर ज्यादा विरोध पैदा करेंगे। उन्होंने इस मुकदमे की निष्पक्षता की जांच करने के लिए एसपी की अनुपस्थिति में डीएसपी धर्मबीर से गुहार लगाई। दल सदस्यों ने इसको लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। डीएसपी ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि उनकी मांग को ध्यान में रखा जाएगा। अभी शिकायत आई है जांच के बाद ही पता चल पाएगा की आखिरकार मामला क्या है।
झूठे मुकदमे गोभक्तों का मनोबल नहीं तोड़ सकते
सिरसा। नेशनल हाईवे बाइपास पर लड़ते सांड।
2000 सांड बने परेशानी
^शहरमें सड़कों पर घूमते सांडों की संख्या करीब 2000 पहुंच चुकी है। जिलेभर में बेसहारा गोवंश की संख्या करीब 15000 है। यह आंकड़े बतोते हैं कि जिले में यह समस्या कितनी बढ़ चुकी है। ये सांड रोजाना शहर में उत्पात मचाते है। बाजारों-गलियों में सारा दिन सांड घूमते रहते हैं। प्रशासन ने इन सांडों को गोशालाओं में भेजने की बात तो खूब की, लेकिन इस दिशा में जरा भी काम नहीं हुआ। प्रशासन की लापरवाही के चलते लोग इन सांडों के शिकार हो रहे हैं।
शहर वासी सोनू भी बैठेगा भूख हड़ताल पर
^शहरमें एकाउंट का काम करने वाले युवक सोनू शर्मा ने भी इस समस्या को लेकर 15 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया है। सोनू का कहना है कि लोगों को सांडों के आतंक से निजात दिलाई जाए। जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, वह अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगें। शहरवासियों से अपील की है कि वे इस समस्या को लेकर आवाज उठाएं और उसके संघर्ष को समर्थन दें।
{गोरक्षा दल जनता ने खोला प्रशासन के िखलाफ मोर्चा
भास्करन्यूज | सिरसा
जिलाभरमें सड़कों पर घूमते बेसहारा गोवंश की समस्या जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। दिन प्रतिदिन बे