- Hindi News
- मांगों के लिए छात्राएं आज लगा सकती हैं कॉलेज पर ताला!
मांगों के लिए छात्राएं आज लगा सकती हैं कॉलेज पर ताला!
नेशनलगर्ल्स कॉलेज की छात्राएं कॉलेज शिफ्ट करने और लाठीचार्ज करने के आदेश देने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को कॉलेज पर ताला लगा सकती हैं। छात्राओं ने शनिवार को कॉलेज बंद करने की चेतावनी दी थी।
इस चेतावनी के बाद पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त की तैयारियां कर ली है। बता दें कि नेशनल गर्ल्स कॉलेज की इमारत के निर्माण को लेकर पिछले दिनों लड़कियों ने नेशनल हाईवे जाम किया। अगले दिन प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीसी रेजिडेंस पर धरना दिया। छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्रशासन ने लाठीचार्ज किया। जिसमें कि तीन छात्राएं घायल हो गई। स्टूडेंट्स ने पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में एक सप्ताह पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशाेक तंवर की कोठी पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
वहीं चार अगस्त को एबीवीपी ने सीएम के खिलाफ प्रदर्शन करना था। पुलिस ने एबीवीपी के नेताओं ने रात को सभी स्टूडेंट्स को उठा लिया था।