- Hindi News
- नए सिरे से लें चुनाव प्रचार सामग्री की स्वीकृति : डा. अंशज सिंह
नए सिरे से लें चुनाव प्रचार सामग्री की स्वीकृति : डा. अंशज सिंह
पड़ोसी राज्यों की सीमा पर बने नाकों का निरीक्षण
जिलामें शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान करवाने के उद्देश्य से रविवार को डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अंशज सिंह और एसपी मीतेश जैन ने पंजाब राजस्थान सीमा पर स्थापित किए गए नाकों पर एसएसटी टीम के कार्यों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पंजाब सीमा से सटे मुसाहिबवाला, रोड़ी, सूरतिया, नौरंग, डबवाली तथा राजस्थान सीमा से सटे संगरिया पन्नीवाला मोटा सहित कई स्थानों पर एसएसटी टीम को चेक कर दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों अन्य ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखें तथा उनकी बारीकी से जांच करें। उन्होंने एसएसटी टीम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को चैक किया जाए और उसकी वीडियोग्राफी करवाई जाए। चुनाव के दृष्टिगत जिला में प्रवेश करने वाले संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखें।
आगामी 15 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने जा रहें हैं, ऐसे समय में आपराधिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं और वे चुनाव को प्रभावित करने की फिराक में रहते हैं। इसलिए एसएसटी टीम का दायित्व बनता है कि वे चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने की जिम्मेवारी का निर्वाह पूर्ण निष्ठा के साथ करे। आपराधिक तत्वों को जिला में प्रवेश करने दें और अवैध हथियारों तथा नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के मंसूबों को कामयाब होने दे।
एसपी मितेश जैन डीसी डॉ. अंशज सिंह पंजाब राजस्थान सीमा पर पुलिस नाकों की जांच करते हुए।
सिरसा | डीसीडा. अंशज सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिस भी व्यक्ति, पार्टी ने चुनाव प्रचार, प्रसार के लिए इससे पहले बैनर, पोस्टर आदि या लाउड स्पीकर बजाने की स्वीकृति ले रखी है वे सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों की स्वीकृतियां तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। यदि अब किसी भी व्यक्ति, पार्टी को चुनाव के प्रचार, प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर या लाउड स्पीकर बजाने की स्वीकृति लेनी है तो वे सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने उपरांत अपना प्रार्थना पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय में प्रस्तुत करके अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सिंगल विंडो प्रणाली प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर लागू कर दी