पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजेंद्र गनेरीवाला महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के प्रधान बने

राजेंद्र गनेरीवाला महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के प्रधान बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजाअग्रसेन स्कूल चेरिटेबल ट्रस्ट के रविवार को प्रधान पद के द्विवार्षिक चुनाव हुए। ट्रस्ट के प्रधान पद चुनाव में तीन दावेदार थे। जिसमें प्रधान पद पर राजेंद्र गनेरीवाला ने बाजी मारी। उन्होंने 22 मत हासिल किए। इससे पहले भी पिछले वर्ष से वो प्रधान के पद पर आसीन थे। चुनाव मैदान में गनेरीवाला के अलावा पूर्व प्रधान भागीरथ गुप्ता, भीम सर्राफा मैदान में थे।

किसकोकितने मिले मत

महाराजाअग्रसेन ट्रस्ट के लिए सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हुई। जो शाम के पांच बजे तक चलती रही। इसके बाद पांच बजे परिणाम घोषित किया गया। ट्रस्ट चुनाव में 51 सदस्य को अपने वोट का प्रयोग करना था। जिसमें 44 सदस्यों ने प्रधान पद के लिए वोट का प्रयोग किया। जिसमें सबसे अधिक 21 वोट राजेंद्र गनेरीवाला, 12 वोट भागीरथ गुप्ता, 11 वोट भीम सर्राफा को मिले। राजेंद्र ने कहा कि वे ईमानदारी से जिम्मेवारी निभाएंगे। ट्रस्ट के कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लूंगा।

राजकुमार चौधरी को उपप्रधान, योगेंद्र गुप्ता को सचिव, सुशील बंसल को कोषाध्यक्ष, चंद्रमोहन चाडीवाल को सहसचिव चुना गया है। सभी निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों ने आभार जताया। नवनियुक्त सदस्यों ने कहा कि उनका मुख्य मकसद स्कूल की प्रबंधन समिति की गतिविधियों को बढ़ावा देना है।