पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर हुआ सम्मान समारोह

हिंदी दिवस पर हुआ सम्मान समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | युवकसाहित्य सदन में रविवार को हरियाणा प्रादेशिक हिंदी साहित्य सम्मेलन की और से हिंदी दिवस पर सम्मान समारोह एवं लघुकथा गोष्ठी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूपेश मेहता अध्यक्षता कर रहे प्रो. संजीव कालड़ा ने किया। हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया गया। सम्मान समारोह में कृष्णलता यादव को परमानंद मेहता स्मृति सम्मान, कुमार शर्मा अनिल को सुखबीर सिंह जैन एडवोकेट स्मृति सम्मान, मनजीत, मीरा को जयमल सिंह एडवोकेट स्मृति सम्मान, नरेंद्र कुमार गौड़ को निर्मला देवी भारद्वाज स्मृति सम्मान, धर्मपाल साहिल को कृष्णा कालड़ा स्मृति सम्मान, मुकेश शर्मा को रामशरण दास मित्तल, भगवती देवी स्मृति सम्मान, बीजेंद्र जैमिनी को रमेशचंद्र शालिहास स्मृति सम्मान से नवाजा गया। लघुकथा गोष्ठी में सम्मानित लघु कथाकारों ने अपनी एक-एक लघुकथा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में रविंद्र प्रीतम ने अपनी गजल प्रदीप रहेजा ने सदाबहार गीत गाया। हिंदी नारा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रो. रूप देवगुण, सत्यप्रकाश भारद्वाज, शिव कुमार मित्तल, डॉ. प्रेम कंबोज, डॉ. शील कौशिक, प्रेम कुमार शर्मा, हरीश सेठी अनिल शर्मा मौजूद थे।