पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारात की गाड़ी पलटने से मामा भांजे की मौत, दो घायल

बारात की गाड़ी पलटने से मामा-भांजे की मौत, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ सिवानी से रिश्तेदार की बारात में आए हुए थे

भास्करन्यूज | सिरसा

गांवसिकंदपुर क्षेत्र में अपने रिश्तेदार की बारात में सिवानी से सिरसा पहुंचे मामा भांजा की गाड़ी पलटने से मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार चालक सहित दो लोगों को गंभीर चोट आई है। गाड़ी में नौ लोग सवार थे। ये सभी सिरसा से सिवानी लौट रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जबकि घायलों का इलाज सामान्य अस्पताल में चल रहा है।

सिवानी मंडी निवासी जयवीर पुत्र रामकिशन की बारात गुरुवार दोपहर सिरसा की संजय कॉलोनी में आई हुई थी। जयवीर की बारात में शामिल होने के लिए उसके रिश्तेदार भिवानी के गांव मोदगीरी से 22 वर्षीय सोनू पुत्र र|सिंह इसका भांजा गुलाब पुत्र बलवंत निवासी सिवानी मंडी भी आए हुए थे। वे शाम सात बजे संजय कॉलोनी से गाड़ी में सवार होकर सिवान मंडी के लिए चले थे। गांव सिकंदपुर से थोड़ा आगे ही निकले ही थे कि सामने से रहे एक ट्रक की लाइट चालक की आंखों पर पड़ी। जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस कारण गाड़ी ने तीन चार पलटे खाए। जिससे सोनू गुलाब को गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सोनू सुनील नामक युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गए।