- Hindi News
- बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
सिरसा | बेरोजगारकंप्यूटर संघ ने मांगों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संघ के सदस्यों ने डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सचिवालय के सामने एकत्रित हुए। संघ के सदस्य विकास कुमार, अनिल कुमार, रतन, राजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, अजीत कुमार, सुनील कुलविंद ने कहा कि पीजीटी कंप्यूटर शिक्षकों की वेकेंसी के आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें रेगूलर विषय एमसीए करने वाले आवेदन कर सकते हैं। जबकि दूरवर्ती शिक्षा से करने वालो के आवेदन नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूरवर्ती शिक्षा से आवेदन ही नहीं कर सकते हैं तो विभाग दूरवर्ती शिक्षा देने का क्या फायदा है।