कानूनी जागरूकता शिविर 21 दिसंबर को
सिरसा | जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गांव बीरूवाला प्रथम में 21 दिसंबर को एडवोकेट ममता बांगा पैरा लीगल वालंटियर जयोन सिंह और 28 दिसंबर को गांव हांडी खेड़ा में एडवोकेट ललित कुमार मेहरा कानूनी जागरूकता शिविर लगाएंगे। वहीं पैरा लीगल वालंटियर संदीप कुमार द्वारा कानूनी जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इसमें ग्रामीणों को कई कानूनी पहलुओं के बारे में बताया जाएगा।