शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया
सिरसा | वीरभगत सिंह यूथ सोसायटी की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 108वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा ट्रस्ट के चेयरमैन भंवर लाल स्वामी विशेष रूप से उपस्थित हुए। सबसे पहले पदाधिकारियों सदस्यों ने भगत सिंह स्टेडियम जाकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके उपरांत कस्तूरबा गांधी वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्धों के द्वारा केक कटवाकर शहीद भगत जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दिशा स्कूल के विशेष बच्चे भी उपस्थित थे। उपस्थितजनों में अपने विचारों को व्यक्त करते हुए सरंक्षण रणजीत सिंह सुरक्षा ट्रस्ट के भंवर लाल स्वामी ने कहा कि हमें शहीदों का शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए। उनके द्वारा दिए गए बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। शहीद भगत सिंह अन्य शहीदों का बदौलत हमारा देश आजाद हुआ है, इसलिए हम उन्हें नमन करते है। उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरित होकर अपना जीवन देशसेवा में लगाना चाहिए। इस अवसर पर सुमित खांभरा, विकास बॉक्सर, लक्ष्य, मोरीना सिहाग, सुनील शर्मा, प्रेम, अक्षित, रूपेश सावरियां, रजत सावरियां, शुभम् नंदन मौजूद थे।