पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोवंश के लिए 21 लोग आमरण अनशन पर

गोवंश के लिए 21 लोग आमरण अनशन पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवंशों के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को तैयार : संत गोपाल दास

शहरमें घूमते बेसहारा गोवंशों के पुख्ता इंतजाम की मांग को लेकर सोमवार से हिन्द पुत्र गोरक्षा दल के 21 सदस्य ने आमरण अनशन युवा सोनू शर्मा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अनशन पर बैठे इन लोगों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन से मिले मगर कोई कार्रवाई होने से मजबूर होकर आमरण अनशन पर बैठने का फैसला लिया है। इनकी मांग है कि जब तक प्रशासन इस समस्या के हल के लिए कोई ठोस कदम अथवा लिखित में कोई आश्वासन नहीं देता अनशन जारी रहेगा। शाम को प्रशासन द्वारा दल के आश्रम से गोवंश शिफ्ट करवाने पर दल सदस्यों ने इसे प्रशासन की चाल बताया।

सोमवार सुबह 10 बजे गोरक्षा दल सदस्यों ने लघु सचिवालय में आमरण अनशन की शुरूआत की। अनशन पर बैठे अजय श्रीवास्तव, अजय बाणा, राजीव खुराना, धीरज, ओमप्रकाश वर्मा, पृथ्वी, दीपक, उदय सिंह, पवन कुमार, मदन, रजनीश, राकेश ने बताया कि जिला प्रशासन की नाकामियों ने उन्हें अनशन पर बैठने को मजबूर किया है। लोगों को इस समस्या से नजात दिलवाने की जगह प्रशासन हमारे दल के नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहा है। प्रशासन को इन हथकंडों को छोड़कर तुरंत दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सूर्या दविन्द्र सिहं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।

सिरसा | प्रदेशमें गो चरण भूमि खाली करवाने के लिए संघर्ष कर रहे संत गोपालदास गोरक्षा दल द्वारा शुरू किए गए अनशन के समर्थन में देर शाम सिरसा पहुंचे। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि गोवंशाें के लिए वह अपनी आहुति देने को तैयार हैं। सरकार के इशारे पर प्रशासन गोवंशों पर अत्याचार कर रहा है। जो उनकी सेवा करता है उनके खिलाफ भी झूठे मुकदमे दर्ज करवाएं जा रह हैं। गौ रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति की आवाज को दबाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के गौ भक्तों को यह कदापि मंजूर नहीं। कांग्रेस शोर मचा रही है हरियाणा नंबर वन, इसकी सच्चाई यह है कि प्रदेश में गोचर भूमि के नाम पर 2400 करोड़़ रुपये का घोटाला किया गया है। लोगों के लिए तो बड़े से -बड़े अस्पताल बना रखें है यहां 24 घंटे एमरजेंसी सुविधाएं प्रदान की जाती है मगर गोवंशों के लिए कोई अस्पताल नहीं। यह कहा का न्याय है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र जिले में कोई आधुनिक पशु अस्पताल बनाया गया तो वह अपनी प्राण