पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान की जेब काटकर भागे युवक को पीटा

किसान की जेब काटकर भागे युवक को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाटधर्मशाला के नजदीक रेहड़ी से सब्जी खरीद रहे एक किसान की एक जेब कतरे ने जेब काट ली। रुपये लेकर जैसे ही वह भागा किसान ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मार्केट के लोगों ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया।

उसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। उसके बाद किसान ने उसको अपनी पिकअप गाड़ी में डाला और उसे शहर थाना में ले गया। गांव बिज्जुवाली का किसान मदन कुमार शहर में खरीददारी करने आया हुआ था। शाम को जब वह घर लौट रहा था तो उसने गाड़ी रोककर जाट धर्मशाला के पास सब्जी खरीदने लगा।

इसी दौरान एक युवक ने आकर उसकी जेब में रखी करीब दस हजार की नकदी निकाल ली और फरार हो गया। मदन ने जब शोर मचाया तो मार्केट के लोगों ने उसे दबोच लिया। लोगों की पकड़ में आए जेब कतरे ने अपनी पहचान शंकर निवासी राजस्थान के रूप में बताई। मदन उसको बाद में शहर थाना ले गया।