शीघ्र शिफ्ट कर दिया जाएगा गर्ल्स कॉलेज
सिरसा | शहरके नेशनल गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं की एक मांग प्रशासन ने पूरी कर दी है। डीसी ने छात्राआेंं को आश्वासन दिया है कि अगले दो तीन दिनों में कॉलेज को किसी अन्य धर्मशाला में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
जब कॅालेज का अपना भवन बनकर तैयार हो जाएगा तो उस भवन को खाली करवा दिया जाएगा। सोमवार को छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार करने ताला बंदी करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद सोमवार को जैसे ही छात्राओं ने काॅलेज बंद करने की कोशिश की तो प्रशासन के अधिकार उन्हें समझाने लगे काफी समझाने के बाद तहसीलदार उन्हें डीसी के पास ले गए। डीसी से मिलने आई छात्रों ने अपनी मांगे प्रमुखता से रखी तो इसके बाद डीसी ने आश्वासन दिया।