आरटीओ से मिले जमाल रूट के छात्र
सिरसासे जमाल रोड पर बसे चलाने की मांग को लेकर पांच गांवों के छात्र आरटीओ से मिले। छात्रों ने आरटीओ को लिखित पत्र सौंपा मांग पूरी करने के लिए गुहार लगाई। आरटीओ ने आश्वासन दिया है कि मंगलवार को जीएम सिरसा डिपो से मिले, आपकी समस्या का हल कर दिया जाएगा।
आरटीओ से मिलने आए जगदीप गोदारा,संदीप, नितेश, प्रेम, नरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, आर स्वामी, प्रदीप ने कहा कि उनके रूट पर पहले 6 निजी बसे चलती थी मगर सरकार द्वारा नए परमिट जारी करने के बाद पांच बसों के रूट बदल दिए गए हैं आरटीओ से मिलकर उन्होंने पांच रोडवेज बस चलाने की मांग की है। आरटीओ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मंगलवार को जीएम सिरसा डिपो से मिले, आपकी मांग का हल कर दिया जाएगा।