- Hindi News
- निवेशकों ने एमजीके कंपनी के कार्यालय पर जड़ दिया ताला
निवेशकों ने एमजीके कंपनी के कार्यालय पर जड़ दिया ताला
पॉलिसीकी अवधि पूरी होने के बाद भी राशि मिलने पर एमजीके (नाइसर) कंपनी के निवेशकों ने जनता भवन रोड स्थित कार्यालय को ताला जड़ दिया। जमा राशि निकलवाने को लेकर 6 माह से कार्यालय में चक्कर काट रहे आक्रोशित निवेशकों के एकत्रित होने की सूचना जैसे ही कंपनी के कर्मचारियों को मिली वे मौके से फरार हो गए। जब निवेशक दोपहर को कार्यालय में पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। निवेशकों ने रोष में आकर कार्यालय को ताला जड़ दिया। गेट के आगे खड़े होकर कंपनी प्रबंधक कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पॉलिसी पूरी होने के बाद पेमेंट लेने पहुंचे निवेशकों ने बताया कि पहले तो कंपनी ने बड़े प्रलोभन देकर उनसे बीमा एफडी के नाम पर किश्त के रूप में पैसे ले लिए। जब पैसे देने का समय आया तो कंपनी के अधिकारी आनाकानी करने लगे। निवेशकों ने कंपनी के अधिकारी पर आरोप लगाया कि वो कभी कहते हैं महीने बाद आना।
कभी बोलते है दो माह के बाद आपको राशि मिल जाएगी। कंपनी द्वारा इस प्रकार के झूठे आश्वासन पिछले 6 माह से चल रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका पैसा उन्हें नहीं मिला है। इस संबंध में उन्होंने एसपी को भी लिखित में सूचना दे रखी है।
शीघ्ररुपये नहीं दिए तो होगा कंपनी के खिलाफ आंदोलन
एमजीकेकंपनी में रुपये जमा करवाकर अपने आप को ठगा महसूस कर रहे गांव कोटली का निवेशक हेमराज, बलवंत, दलबीर,कमलेश रानियां, जयचंद सहारणी, सुभाष मुन्नावाली, शिवकुमार बस स्टैंड, किशोर सहित अन्य ने बताया कि उन्होंने कंपनी में लाखों रुपये जमा करवा रखे है। कंपनी के नियम मुताबिक उनकी पॉलिसी को 6 साल का समय बीत गया है। अब एक साल का समय अधिक होने को हो रहा है, लेकिन कंपनी उनका रुपये नहीं दे रही।
रानियां की कमलेश ने बताया कि उसका करीब 6 लाख रुपये कंपनी में जमा है। अब कंपनी देने में आनाकानी कर रही है। विनोद के 73 हजार, बलवंत 45 हजार, शिवकुमार, 45 हजार , दलबीर के 15 हजार रुपये कंपनी में जमा है। निवेशकों ने कहा कि अगर कंपनी ने शीघ्र ही पैसा नहीं लौटाती है तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। वे अब कंपनी में रुपये जमा करवाने वाले सभी उपभोक्ताओंं से संपर्क करेंगे और कंपनी के खिलाफ केस करके प्रदर्शन किया जाएगा।
सिरसा। जनता भवन रोड पर रुपये दोगुना करने वाली कंपनी के बाहर प्रदर्शन करते ग्राहक।