- Hindi News
- रिटायर्ड कर्मचारियों ने बैठक कर रोष जताया
रिटायर्ड कर्मचारियों ने बैठक कर रोष जताया
डबवाली | हिंदीसाहित्य सदन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई की एक बैठक ब्लॉक प्रधान कृष्ण लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के कारण हुई तबाही पर शोक व्यक्त किया गया तथा मृतकों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। संबोधन के दौरान कृष्ण लाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने पंजाब की तर्ज पर रिटायर्ड कर्मचारियों को बेसिक पैंशन में हर 5 वर्ष पश्चात 5 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की बात तो स्वीकारी है परंतु इसे तुरंत प्रभाव से लागू किए जाने को लेकर कर्मचारियों में रोष है। कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा का जिला स्तरीय सम्मेलन 18 सितंबर को सिरसा स्थित पटवार भवन में प्रात: 11 बजे होगा। बैठक में जसवंत मोंगा, उग्रसेन, राम लाल, जवाहर लाल, मदन लाल, बृज लाल, प्रभु दयाल, प्यारे लाल, रामसहाय, मथुरा प्रसाद, दविंद्र शर्मा, रमेश कुमार, मनुराम शर्मा, जगदीश गर्ग, शमिंद्र सिंह जोगिंद्र सिंह मौजूद थे।