- Hindi News
- राजस्थान सीमा पर स्थित नाकों का निरीक्षण किया
राजस्थान सीमा पर स्थित नाकों का निरीक्षण किया
सिरसा | जिलामें शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान करवाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अंशज सिंह तथा पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने अन्य जिलों राजस्थान सीमा पर स्थापित किए गए नाकों पर एसएसटी टीम के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाजेकां, शाह शतनाम सिंह चौक, जीवन नगर, रामनगरियां, धोलपालियां, जमाल आदि अनेक स्थानों पर एसएसटी टीम को चैक कर दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों अन्य ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिये कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखें तथा उनकी बारीकी से जांच करें।