डीसी ने ली पार्टी प्रतिनिधियों की बैठक
सिरसा| भारतनिर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार आज नगराधीश निर्मल नागर की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रधानों प्रतिनिधियों की बैठक उनके कार्यालय में हुई। नागर ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रुपये पालन करे तथा चुनावों को शांतिपूर्वक निष्पक्ष रूप से सम्पन्न करवाने में पूरा सहयोग दे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने के समय 100 मीटर के अंदर 3 गाडिय़ों से ज्यादा नहीं ला सकता तथा रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नामांकन भरने के समय उम्मीदवार अपने साथ 4 प्राधिकृत व्यक्ति ही ला सकता है। नागर ने कहा कि अब किसी भी व्यक्ति, पार्टी को चुनाव के प्रचार, प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर या लाउड स्पीकर बजाने की स्वीकृति आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने उपरांत अपना प्रार्थना पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय में प्रस्तुत करके अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लाउड स्पीकर प्रात 6 से लेकर रात्रि 10 बजे तक बजाए जा सकेंगे।