- Hindi News
- पिछड़ा वर्ग को सत्ता में दी बराबर भागीदारी : िसंगला
पिछड़ा वर्ग को सत्ता में दी बराबर भागीदारी : िसंगला
25सितम्बर को जननायक चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर जींद में होने वाली रैली प्रदेश की राजनैतिक दिशा तय करेगी और हरियाणा में इनेलो की सरकार बनने का मार्ग प्रभावी ढंग से उज्ज्वल होगा। इनेलो प्रत्यक्षी मक्खन लाल सिंगला ने गांव केलनिया में एक जनसभा में ये विचार व्यक्त किए। वहीं गांव केलनिया में इनेलो नेता वीरभान मेहता पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा ने भी रैली के लिये निमंत्रण देते हुए सिंगला के लिए वोट की अपील की। वहीं जिलाध्यक्ष पदम जैन ने कहा कि चौधरी देवीलाल ओमप्रकाश चौटाला ने पिछड़ा वर्ग को सत्ता और संगठन में बराबर की भागीदारी दी है। इसलिए इस वर्ग का भी फर्ज बनता है कि वे चौटाला के हाथ मजबूत करें। पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा ने पिछड़ा वर्ग के लोगों से अपील की कि यदि राजनीति और समाज में आगे बढऩा है तो हमें मिल जुला कर मक्खन लाल सिंगला को विजयी बनाते हुए ओम प्रकाश चौटाला के हाथ मजबूत करने होंगे। द्वितीय विश्वयुद्ध की लड़ाई में भाग लेने वाले 98 वर्षीय महताब सिंह के आवास पर सुरेंद्र, महेंद्र, गगन, रामस्वरूप, सोनू ने भव्य स्वागत किया।
सिरसा।ग्रामीणों से जनसंपर्क करते इनेलो उम्मीदवार मक्खन लाल सिंगला।