पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिरसा को आदर्श हलका बनाएंगे हम : सुनीता सेतिया

सिरसा को आदर्श हलका बनाएंगे हम : सुनीता सेतिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसाविधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार सुनीता सेतिया ने कहा कि राजनीति में उनका आने का मकसद लोगों की सेवा करना है और सिरसा की जनता का आशीर्वाद मिला तो वे इस हलके को आदर्श हलका बनाकर दिखाएंगी। सेतिया गांव कुसुंभी में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. लछमन दास अरोड़ा ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की। जब वे मंत्री थे तो अनेक युवाओं को रोजगार दिया और सिरसा के लोगों को सत्ता में भागीदारी देने का काम किया। वे भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए सिरसा के भाई-बहनों के उत्थान और हलके के गांवों और शहर के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करूंगी। हम चाहते हैं कि सिरसा के लोग हमेशा की तरह अरोड़ा परिवार का सहयोग करें ताकि एक बार फिर से अपने हलके की तरक्की का रास्ता बनाया जा सके। राहुल सेतिया ने लोगों को आगाह किया कि किसी के झूठे आश्वासनों और धोखे का शिकार हों।

इस मौके पर राजबीर सिंह गोदारा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेश खुराना, बचन लाल बजाज, ओमप्रकाश सेठी, वीरभान सेठी, सुखविंद्र कौर गिल, राजू चाचा, मोहन लाल खैरपुर, काला सिंह खैरपुर, निर्मल सेठी, राजेश सेठी, राजेंद्र राव साहुवाला, डॉ. महेंद्र शर्मा शेरपुरा, डॉ. रूपराम, वीरेंद्र मेहता, लादूराम, श्रीराम, अमर सिंह जांगड़ा, भूप सिंह खलेरी, राममूर्ति खलेरी, लालचंद जांगड़ा, हरिसिंह, जोगिंद्र सिंह पंच, जसपाल सिंह, रामकुमार उपस्थित थे।