क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल : नेहरा
रानियां | रानियांसे भाजपा के प्रत्याशी जगदीश नेहरा ने विधिवत रूप से जीवननगर मार्ग पर पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर रोड शो के माध्यम से शहर के लोगों को बीजेपी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। रोड शो पार्टी कार्यालय से आरंभ होकर जीवननगर मार्ग, सिरसा मार्ग, पुराना बस स्टैंड, मेन बाजार, शहीद भगत सिंह चौंक से होकर बीडीपीओ कार्यालय पहुंची। भाजपा प्रत्याशी जगदीश नेहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नारा सबका साथ सबका विकास, हिंदुस्तान को नई सोच की और अग्रसर कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि आज सड़कों का बुरा हाल है क्षेत्र विशेष को छोड़ कर पूरा हरियाणा अनदेखी का शिकार हुआ है। इस मौके पर मदन पोपली, शीशपाल कंबोज, बलवान जांगड़ा, भीमसेन गर्ग, ओमप्रकाश झोरड़, लक्खा राम कंबोज, मक्खन सिंह सरपंच ख्योवाली, रेखा देवी मलेठिया, शैलेंद्रा चौधरी, माड़ूराम जलंधरा, डा. अमरजीत चानी, एडवोकेट रिंकल बांगा, प्रभू राम बैनीवाल, बलविंद्र खन्ना, सीताराम, पूर्णचंद सेन, जगतार सिंह, ठाकुर पुष्पिंद्र सिंह, डा. राधेश्याम खुराना उपस्थित थे।