पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्र जांच शिविर में 225 मरीजों की जांच

नेत्र जांच शिविर में 225 मरीजों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | श्रीबाबा तारा चेरिटेबल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर सिरसा द्वारा गांव मंगाला स्थित डेरा बाबा भूमणशाह में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डेरा के महंत बाबा रणजीत दास ने किया। प्रवक्ता गुरराज करण सिंह ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. बलराम जलन्धरा की सहयोगी टीम द्वारा 255 मरीजों की जांच गई तथा 19 लोगों को मोतियाबिंद के आप्रेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों का आप्रेशन श्री बाबा तारा चेरिटेबल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर सिरसा में नि:शुल्क किए जाएंगे। शिविर में चमकौर सिंह, सुखदेव सिंह, श्रवण कुमार, राजबिंद्र बराड़, लाल चंद, कुलविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, निर्मल चंद, महेंद्र सिंह, बलवंत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।