पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीडियो दिखा कर मतदान के प्रति जागरूक करेगा प्रशासन

वीडियो दिखा कर मतदान के प्रति जागरूक करेगा प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

नाकों पर बढ़ाई सतर्कता

वोटर्सको मतदान करने के लिए जिला प्रशासन जागरूक करेगा। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने कैंप कार्यालय से वीडियो वैन को झंडी दिखा रवाना किया। उन्होंने बताया कि वाहन जिले के विभिन्न शहरों गांवों में मतदाताओं को मताधिकार के उपयोग बारे मे बताएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण मे मतदाता जागरूकता वाहन उन गांवों शहरों के वार्डों में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करेगी जिनमें गत लोकसभा चुनाव में कम मतदान हुआ। भारतीय लोकतंत्र में हर 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिक को वोट का अधिकार दिया है। चुनाव आयोग ने इस बार नोटा की सुविधा भी मतदाताओं को दी है। इसमें कोई भी मतदाता अगर किसी प्रत्याशी को अपना वोट नहीं देना चाहता या उसे कोई भी प्रत्याशी पंसद नहीं है तो वह नोटा का बटन दबा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि शत प्रतिशत मतदाता का संदेश अपने परिवार को दें। उन्होंने कहा कि सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग का प्रचार वाहन और भजन पार्टियां गांवों शहरों में जाकर लोगों को वोट के महत्व के बारे में जागरूक करेगी। मौके पर एडीसी राजेश जोगपाल, सीटीएम निर्मल नागर, तहसीलदार चुनाव चंदू लाल सैनी, ईओ नगर परिषद बीएन भारती मौजूद थे।

सिरसा। लघुसचिवालय से मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीसी अंशज सिंह अन्य अधिकारी।