- Hindi News
- रेलवे कॉलोनी दो हिस्सों में ही बंटी रहेगी
रेलवे कॉलोनी दो हिस्सों में ही बंटी रहेगी
रेलवेस्टेशन के दोनों तरफ बनी रेलवे कॉलोनी अब एक नहीं होगी। रेलवे कॉलोनी को एक करने में यूनियन ने अड़चन पैदा कर दी है। इससे बीकानेर मंडल की डीआरएम मंजू गुप्ता की बनाई योजना विफल हो गई है। बता दें कि डीआरएम ने 18 जुलाई 2013 को रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया था। उसी समय उन्होंने अधिकारियों को एक तरफ कॉलोनी रखने की योजना बनाई थी। विभाग शहर की तरफ प्लेटफार्म 2 का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
क्वार्टरखाली करने से किया इनकार
रेलवेस्टेशन पर दोनों तरफ कॉलोनी बनी हुई है। जिसमें शहर की तरफ यानि सांगवान चौक की ओर 80 क्वार्टर बने हुई है। जबकि स्टेशन के दूसरी तरफ कर्मचारियों अधिकारियों के आवासीय 425 क्वार्टर बने हुए हैं। बीकानेर मंडल की डीआरएम ने निरीक्षण किया। इसके बाद एक तरफ कॉलोनी स्टेशन की तरफ रखने की योजना बनाई गई। जिसको लेकर विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। जब फाइल अंतिम दौर में पहुंची। अब कर्मचारियों की यूनियन ने दोनों रखने का प्रस्ताव तैयार किया। कर्मचारियों ने अपने क्वार्टर खाली करने के लिए स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। जिससे अधिकारियों की योजना पूरी नहीं हो पाई है।