नवनीत की टीम ने दिए सबसे अधिक सही जवाब
{ जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
भास्करन्यूज | सिरसा
जेसीडीविद्यापीठ के मैमोरियल कॉलेज में प्रश्नोत्तरी एवं कलात्मक प्रतियोगिताएं हुईं। प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया। छात्रों ने प्रश्नाेत्तरी तथा पोस्टर मेकिंग पेंटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में 10 टीमों ने हिस्सा लिया। नवनीत, रोहित, सुनील एवं विरेन्द्र की टीम ने प्रथम स्थान, आशीष, रिषभ, रवि वर्मा तथा सुनील कुमार की टीम ने द्वितीय तथा दीपिका, मल्लिका, मनजीत रविना की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग पोस्टर मेकिंग में मनदीप सिंह को प्रथम, मनप्रीत कौर को द्वितीय, दीक्षा को तृतीय तथा छात्रा गुरकीरत को सांत्वना पुरस्कार मिला। डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को कला एवं साहित्य के प्रति रूचि को व्यक्त करने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि कलात्मक प्रतियोगिता में ब्रश के माध्यम से प्रतिभा निखरती है। प्रश्रोतरी प्रतियोगिता से सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है।
सिरसा। जेसीडी मैमोरियल काॅलेज मे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे भाग लेते छात्र।