- Hindi News
- ट्रस्ट ने लावारिस अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जन
ट्रस्ट ने लावारिस अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जन
सिरसा | श्रीनीलकंठ समाजसेवा ट्रस्ट ने शिवपुरी सिरसा से 29 मृत व्यक्तियों की अस्थियां लेकर रवाना हुआ। अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन किया जाएगा। ट्रस्टियों का जत्था प्रधान राजेश फुटेला की अध्यक्षता में हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट पिछले करीब दो वर्षों से दाह संस्कार के लिए लाए गए लावारिस व्यक्तियों और जिनके परिवारजन अपने निकट संबंधी की संस्कार के बाद अस्थियां हरिद्वार तक ले जाने में असमर्थ होते हैं, उनकी (अस्थियां) श्रीगंगा मैया की गोद में विसर्जन विधि-विधान से पूरा किया जाता है। मौके पर आचार्य अशोक कुमार, पंडित मोहन लाल, सेवादार दुर्गा प्रसाद, शिवपुरी प्रबंधक कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, वीना मुंजाल, शुभकरण रातुसरिया, अशोक सलूजा, जनक दाबड़ा, सुरेन्द्र ग्रोवर, रवि सेठी, काली बाबा, लक्की मेहता, संदीप बजाज, नरेंद्र सेठी, पप्पू मुंजाल, राजकुमार फुटेला आिद मौजूद थे।