पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हृदया ने मनाया अपना प्रथम स्थापना दिवस

हृदया ने मनाया अपना प्रथम स्थापना दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | जेसीडीविद्यापीठ के इंस्टीट़्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में स्थापित सामजिक सोसायटी \\\'हृदया के सदस्यों ने प्रथम स्थापना दिवस भाई कन्हैया आश्रम की पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया। सोसायटी मानव संसाधन को समर्पित एक संघ है जिसका उद्देश्य नवोदित मानव संसाधन प्रबंधक के रूप में मानव संसाधन पेशेवरों की जरूरतों को पूरा करना है। सोसायटी की खास बात यह है कि एकमात्र ऐसी सोसायटी है जिसकी सभी 18 सदस्य छात्राएं हैं। \\\'हृदया ने अपने नाम को सार्थक करते हुए भाई कन्हैया आश्रम में रहने वाली अपने परिवारों से विरक्त, घरेलू हिंसा की शिकार एवं बलात्कार पीडि़ता महिलाओं का दु:ख सांझा किया और उन्हें वस्त्र तथा खाद्य सामग्री वितरित करके उन्हें सांत्वना दी। सोसायटी की संयोजक नियति चौधरी ने अपनी बात दो पंक्तियों \\\'अंधेरे को अभिशाप करने से कहीं अच्छा है, एक मोमबत्ती को रोशन करना। हमारा ध्येय सदैव गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद महिलाओं की सेवा करना है, जिस पर हमारी संपूर्ण टीम सदैव खरा उतरने का प्रयास करती रहेगी। समाज में महिलाओं के प्रति दिन-प्रतिदिन हो रहे अत्याचारों के प्रति सभी को एकजुटता दिखाते हुए संघर्ष करना होगा तभी हम इन अपराधों को कम कर सकते हैं।