पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिविर में 540 रोगियों की निशुल्क जांच

चिकित्सा शिविर में 540 रोगियों की निशुल्क जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | लॉयन्सक्लब सिरसा सुप्रीम द्वारा क्लब के प्रधान लॉयन कमल आनन्द परियोजना अधिकारी लॉयन भूप सोनी, लॉयन अमित सोनी, लॉयन नरेश जिंदल के नेतृत्व में मेदांता अस्पताल गुडग़ांव के सहयोग से झूंथरा वाटिका में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के पूर्व रीजन चेयरमैन लॉयन भीम भुड्डी ने क्लब द्वारा समाजसेवा की दिशा में किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला कहा कि क्लब द्वारा आगामी दिसम्बर में भी एक विशाल स्वास्थ जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें हर प्रकार की बीमारियां के विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों की नि:शुल्क जांच करेंगे। मंगलवार को मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने 540 रोगियों की नि:शुल्क जांच की परामर्श दिया। शिविर के दौरान ईसीजी ईको जांच भी नि:शुल्क की गई। मक्खन लाल सिंगला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। क्लब के सचिव लॉयन संदीप गोगिया, कोषाध्यक्ष लॉयन हरदीप भुटानी, पूर्व प्रधान लॉयन संदीप चुघ लॉयन राकेश ब्यूटी ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।