- Hindi News
- सात वर्ष की बच्ची को घर से उठाकर किया दुष्कर्म
सात वर्ष की बच्ची को घर से उठाकर किया दुष्कर्म
शहरके मेला ग्राउंड बस्ती में घर में सो रही सात वर्षीय मासूम को एक युवक रात को घर से उठाकर ले गया। हवस में हैवान बने उस युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद बच्ची को अकेला छोड़कर फरार हो गया। परिजनों को बच्ची चारपाई पर नहीं मिली तो उन्होंने उसे इधर उधर देखा। उसके बाद प्रतापगढ़ क्षेत्र में तलाश किया तो बच्ची वहां पड़ी हुई रो रही थी।
बच्ची को इस हालत में देखकर सब हैरान रह गए। जब इस बारे में उससे पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता रही थी। बुरी तरह सहमी हुई थी। उसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोहल्ले में आकर प्राथमिक जांच की। उसके बाद बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पीडि़ता की मां के बयान पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मांऔर दादी के पास सो रही थी
मेलाग्राउंड में रहने वाले पीड़ित परिवार का मुखिया मजदूरी करके ही परिवार चलाता है। बुधवार की रात को सब घर में सोए हुए थे। नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली पीड़ित बच्ची अपनी मां और दादी के पास घर में सो रही थी। वहीं पर उसका पिता चाचा भी सोया हुआ था। आधी रात को कोई घर में घुसा और उसने गहरी नींद में सो रही बच्ची को उठाकर बाहर ले आया। उसके बाद वह उसे घर से 50 मीटर दूर प्रतापगढ़ क्षेत्र में ले गया। वहां ले जाकर बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। रात को साढ़े तीन बजे जब उसकी मां की आंख खुली तो बच्ची चारपाई पर नहीं थी। उसने इधर उधर देखा और अपनी पति को बताया। उसके बाद सभी ने मोहल्ले में जाकर बच्ची की तलाश की पर कोई सुराग नहीं मिला।
घर के बाहर नहीं था गेट
बच्ची जागी तो मुंह दबा दिया
अभी तक आरोपी कौन है। इस बारे में अभी तक पुलिस परिजनों को कोई पता नहीं लगा है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी नशेड़ी किस्म के युवक का कारनामा हो सकता है। जिस घर से बच्ची उठाई गई है। उसके गेट नहीं लगा हुआ है। जिसमें आसानी से अंदर का माहौल गली से दिख जाता है। वहीं मोहल्ले से थोड़ी दूरी पर रामलीला चल रही थी। जिसका बुधवार रात अंतिम दिन था। रामलीला करीब एक बजे खत्म हुई। उसके बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया। शंका जताई जा रही है कि आरोपी आस पास का ही रहने वाला लगता है। जिसको घर की पूरी जानकारी थी।
परिजनों के बीच नींद में सो रही बच्ची को जब आरोपी घर से थोड़ी दूर पर ले गया तो बच्च