पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराजा अग्रसेन समानता के भाव को आगे बढ़ाया : िसंगला

महाराजा अग्रसेन समानता के भाव को आगे बढ़ाया : िसंगला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीअग्रवाल महिला विकास संगठन की ओर से झूंथरा धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती पर श्री सुंदरकांड पाठ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मक्खन लाल सिंगला ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि ये दिन पूरे समाज के लिए उत्सव मनाने के साथ-साथ प्रेरणा लेने का दिन है।

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद का सूत्र स्थापित करते हुए एक ईंट और एक रुपये की परम्परा करके समानता के भाव को आगे बढ़ाया था उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का मार्ग दर्शन आज भी प्रासंगिक है और शपथ लेते हैं कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलेंगे। संगठन की अध्यक्षा आशा गनेरीवाला ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव नीलम साहूवाला ने संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की और महिलाओं को एकजुट होकर आगे बढऩे का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्री सुंदरकांड पाठ महिला समिति की संयोजक संतोष शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया और महाराजा अग्रसेन जयंती के पर्व पर पूरे समाज को बधाई देते हुए मंगलकामना की। मौके पर वीरभान मेहता, अमीर चावला, रमेश साहुवाला, निर्मल गनेरीवाला, कृष्ण सिंगला, मधु सिंगला मौजूद थे।