- Hindi News
- नेशनल कॉलेज में दूसरे दिन गायन और नृत्य प्रतियोगिता
नेशनल कॉलेज में दूसरे दिन गायन और नृत्य प्रतियोगिता
नेशनलकॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा में बीएड के सत्र 2014-15 का शुभारंभ हवन द्वारा किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डा. पूनम मिगलानी ने आए हुए सभी अतिथियों का अपने स्वागत भाषण द्वारा अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के 12वें शिक्षण सत्र 2014-15 का प्रारंभ करने के लिए हवन का आयोजन किया गया है।
प्राचार्या ने बताया कि हवन के माध्यम से हमारी आत्मिक औैर शिक्षा के माध्यम से मानसिक शुद्धि और वृद्वि होती हैं और महाविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करना है। सत नारायण गोयल ने महाविद्यालय प्राचार्या स्टाफ तथा विद्यार्थियों को बीएड के 12 वें सत्र 2014-15 के प्रारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात दो दिवसीय प्रतिभा-खोज कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर किया। जिसका प्रारंभ प्रश्नोतरी प्रतियोगिता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन गायन, नृत्य, भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग, मोनो एक्टिंग, मिमिकरी, पावरपाइंट प्रेसेंटेशन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर सतनारायण गोयल, भागीरथ गुप्ता, वीपी सिंगल, कमलेश सर्राफ, उत्तम सिंह ग्रोवर, ठाकुर रघुबीर सिंह,हनीला गर्ग उपस्थित हुए।