भजन मंडली कर रही मतदान के लिए जागरूक
सिरसा | मतदाताप्रतिशतता बढाने की कड़ी में चल रहे प्रचार अभियान के दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग सिरसा की वीडियो वैन तथा श्री लाला राम, श्री जगदीशचंद्र, श्री जुगती राम, श्री अमरजीत आदि की भजन पार्टियों द्वारा क्षेत्र के गांव ओटू, मंगाला, संतनगर, जीवननगर तथा दमदमा में प्रचार किया गया। इस प्रचार अभियान के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। लोग एक के बाद एक इस अभियान में जुड़ते नजर रहें हैं तथा एक दूसरे को यह भी कहते नजर रहे हैं कि वे आने वाली 15 अक्टूबर को मतदान अवश्य करेंगे और मतदान करने वालों को भी मतदान का महत्व समझा कर वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि गांव में कोई भी व्यक्ति मत का प्रयोग करने से वंचित ना रह जाए।