- Hindi News
- चुनाव में प्रत्याशी के खर्च का रखे अपडेट: यादव
चुनाव में प्रत्याशी के खर्च का रखे अपडेट: यादव
खर्चपर्यवेक्षक अभिनव यादव ने गुरुवार को डीसी कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रधानों प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन करें और किये जाने वाले खर्च का पूर्ण विवरण रजिस्टर में अपडेट रखे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का खाता भी एक बैंक मे खोला जाए और चुनाव में खर्च की जाने वाली राशि का लेन देन इसी खाते में से किया जाए। उन्होंने कहा कि वे खातों का निरीक्षण तीन बार करेंगें। उम्मीदवार द्वारा खर्च राशि 20 हजार रुपये से तक हो तो लेन देन नगद किया जा सकता है और इससे ऊपर की राशि का भुगतान क्रास चैक या ड्राफ्ट के माध्यम से किया जा सकता हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से उनके समक्ष आने वाली कठिनाइयों की भी जानकारी ली तथा कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या या शिकायत हो तो वे उनके कार्यालय के दूरभाष न.1666-247311 और मोबाइल न. 089010-65431 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री न. 1800-180-1190 पर भी शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सभी प्रकार की शिकायत समस्या आप लिखित रूप में दे। उन्होंने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार या पार्टी चुनाव आचार संहिता का उल्ल्घंन कर रही है तो शिकायत तुरंत दर्ज करवाएं ताकि मौके पर कार्यवाही की जा सके।
खर्च पर्यवेक्षक अभिनव यादव बैठक करते हुए