- Hindi News
- स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत चलाया सफाई अभियान
स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत चलाया सफाई अभियान
रानियां | स्वच्छभारत सप्ताह के तहत नपा कर्मचारियों ने सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चला क्षेत्र की सफाई की। सफाई अभियान का शुभारंभ सिरसा मार्ग से किया गया। कर्मचारियों ने सड़क के दोनों तरफ लंबे समय से जमे हुए कूड़े कर्कट के ढेरों को एकत्र कर शहर के बाहर फेंका शहरवासियों को सफाई रखने के लिए जागरूक किया। कर्मचारियों ने कहा कि अगर कोई सफाई कर्मचारी उनके वार्ड गली मोहल्ले में नहीं आता तो उसकी सूचना नपा कार्यालय में दें। सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि नपा कर्मचारियों वैसे तो पूरे शहर में झाडू लगाकर सफाई करते हैंं लेकिन उस दौरान कहीं कहीं कूड़ा रह जाता हैं। इसलिए यह अभियान विशेष रूप से चलाया गया है।