पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण बैंक ने बांटे साढ़े सात करोड़ रुपये के ऋण

ग्रामीण बैंक ने बांटे साढ़े सात करोड़ रुपये के ऋण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओढ़ा | सर्वहरियाणा ग्रामीण बैंक की ओढ़ा शाखा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिक दशा में सुधार लाने के उद्देश्य से ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया। सिरसा के प्रबंधक अजायब सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में फतेहाबाद के रीजनल मैनेजर दलबीर सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। शिविर में शिविर में 157 ग्राहकों को साढ़े 7 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए। इस मौके पर उपस्थितजनों को बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी देते हुए ओढ़ा शाखा प्रबंधक जेके बिरथल ने कहा कि बैंक उपभोक्ताओं का आपस में गहरा रिश्ता होता है इसलिए इस रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उपभोक्ताओं को समय समय पर ऋण की अदायगी करना अति आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं को डेयरी, पोली हाऊस, शिक्षा ऋण, आवास ऋण व्यापारी कार्ड के अतिरिक्त एनपीएस लाइट बीमा, एसएचजी, जेएलजी सोलर लाइट पर भी जानकारी दी। मुख्यातिथि रीजनल मैनेजर दलबीर सिंह ने भी उपस्थित ग्राहकों को बैंक की अन्य योजनाओं ऋण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उपभोक्ता समय पर अदायगी कर योजनाओं का पूर्ण लाभ उठाएं।