- Hindi News
- एक युवक तीन बच्चों की मां ने जहर खाया, मौत
एक युवक तीन बच्चों की मां ने जहर खाया, मौत
परिजनों ने मना किया तो दे दी जान
^पुलिसने मृतक युवक मलकीत के पिता सतपाल के बयान पर कार्रवाई की है। सतपाल ने बताया कि मलकीत का पिछले 6 महीने से नीतू के घर आना जाना था। वे उसे मना करते थे। शनिवार को भी मां सुनीता ने मलकीत को मना किया था।
भास्कर न्यूज | डबवाली
वार्डनंबर 9 में शनिवार सुबह 21 वर्षीय युवक मलकीत उसके पड़ोस में रहने वाली 34 वर्षीय विवाहित महिला ने जहर खा लिया। महिला तीन बच्चों की मां है। दोनों को गंभीर हालत में परिजन सिविल अस्पताल ले गए जहां युवक की मौत हो गई। महिला को डॉक्टरों ने सिरसा रेफर कर दिया। दोपहर बाद युवती ने भी सिरसा में दम तोड़ दिया।
वार्ड न. 9 के पुराना हनुमान मंदिर क्षेत्र का मलकीत मजदूरी करता था। पुलिस को दिए बयान में उसके पिता सतपाल ने बताया कि मलकीत शनिवार सुबह भी उनके साथ ही घर से काम पर गया था। कुछ देर के बाद वह उन्हें तबीयत खराब होने की बात कह कर वहां से वापस घर लौट आया। उसके जाने के थोड़ी देर बाद ही पड़ोसी कृष्ण लाल ने उन्हें फोन पर बताया कि मलकीत ने जहर खा लिया। जब वे घर पहुंचे तो मलकीत उल्टियां कर रहा था। इसके बाद मलकीत को अस्पताल ले गए। अस्पताल में जाकर पता चला कि उनके घर के नजदीक ही रहने वाली 35 वर्षीय नीतू प|ी दर्शन लाल ने भी जहर खा लिया।