- Hindi News
- वेश्यावृत्ति के आरोप में आठ अिभयुक्त पकड़े
वेश्यावृत्ति के आरोप में आठ अिभयुक्त पकड़े
शहरथाना प्रभारी सुरेशपाल ने शनिवार गश्त के दौरान खैरपुर में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार महिलाओं और चार युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में मौके से गिरफ्तार किया। सभी आठ आरोपियों के खिलाफ वेश्यावृत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि शनिवार देर शाम एसएचओ सुरेश पाल अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें हिसार रोड स्थित संत नगर कालोनी में एक देह व्यापार का अड्डा चलाने की सूचना मिली। खैरपुर चौकी प्रभारी के साथ पुलिस ने देर शाम उकलाना निवासी सुनीता के किराए के घर पर छापा मारा तो वहां पर तीन महिलाएं और चार युवक आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए।