- Hindi News
- जनता भरोसा रखें सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी
जनता भरोसा रखें सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी
जिलेमें पुलिस सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ करने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नाइट डोमिनेशन अभियान निरंतर चलाएंगे। अभियान रोजाना चलाकर औचक तरीके से रात्रि को किसी भी दिन और किसी भी समय चला सकते हैँ। जिससे पुलिस के जवान भी अलर्ट रहेंगे। इसके अलावा। उनका पूरा प्रयास है कि वे जिले की सुरक्षा में कोई कमी रहने दे। जनता का भरोसा पुलिस पर बना रहे और अपराधी पुलिस के डर से दूर भागे।\\\'\\\'
मितेशजैन, पुलिसअधीक्षक, सिरसा
पुिलस का रतजगा
भास्कर न्यूज | सिरसा
जिलामें इन दिनों बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के चलते फजीहत झेल रही पुलिस की खोई हुई साख को दोबारा भरोसेमंद बनाने के लिए अब स्वयं एसपी ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। इसी के चलते एसपी ने अब रात को अचानक दलबल के साथ सड़कों पर निकलना शुरू कर दिया है।
युवा एसपी मितेश जैन शुक्रवार की रात्रि को अचानक 11 बजे डीएसपी सहित अन्य फोर्स के साथ शहर थाना पहुंचे। एसपी ने सबसे पहले थाने का रिकॉर्ड जांचा। उसके बाद शहर थाना प्रभारी को साथ लेकर शहर के मुख्य बाजारों सड़कों पर गश्त की। उसके बाद एसपी जिले के अन्य थानों, चौकियों नाकों पर छापामारी करने पहुंचे। पंजाब राजस्थान की बार्डर के नजदीक लगते नाकों की अच्छी प्रकार से चैकिंग की और इंचार्जों को चुनावी सुरक्षा से संबंधित विशेष हिदायतें दी। एसपी के इस प्रकार रात्रि को अचानक निकलकर औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था की जांचने की प्रक्रिया को महकमे ने \\\'नाइट डोमिनेशन\\\' अभियान का नाम दिया है। एसपी के \\\'नाइट डोमिनेशन\\\' अभियान का उद्देश्य जिला के लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना आमजन के मन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना है।
एसपीने चेक किए एटीएम पीसीआर ड्यूटी
एसपीने \\\'नाइट डोमिनेशन\\\' अभियान के तहत रात्रि 11 बजे गश्त शुरू होते ही। शहर में तैनात सभी पीसीआर की गाड़ियों की लोकेशन पता करके उनकी जांच की। एसपी को सभी पीसीआर ड्यूटी पर दिखी। उसके बाद एसपी ने एटीएम की सुरक्षा को लेकर तैनात गार्डों की ड्यूटी को चेक किया। तैनात गार्डस को एसपी ने सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी। उसके बाद एसपी ने रात्रि को घूम रहे संदिग्ध वाहनों लोगों से भी सख्ती से पूछताछ की। एसपी ने अपने \\\'नाइट डोमिनेशन\\\' अभियान के तहत जिलाभर में करीब 800 वाहनों की जांच करवाई। जिसमें करीब आधा दर्जन वाहनों को इंपाउंड किया गया। इस अभियान के दौरान स